Showing posts with label #Little_Star. Show all posts
Showing posts with label #Little_Star. Show all posts

Tuesday, June 16, 2020

एक ख्याल | Sushant Singh Rajput | Actor |


एक ख्याल "सुशांत सिंह राजपूत" की मौत से


"एक ख्याल"

क्यूं ना स्कूल एक ऐसा भी खोला जाए
हो पढ़ाई  वह जहां चेहरे को समझने की
आज एक विज्ञापन ऐसा भी निकाला जाए
है ज़रूरत हमें टीचर की जो पढ़ाना जाने
कैसे जीना है हमें मुश्किलों और हालातों में
हंसते चेहरों के समझने का हुनर जिसमें हो
वह जो जिंदा हो मगर मौत से लड़कर तन्हा
ऐसा प्रिंसिपल भी उस स्कूल का खोजो यारों
हो पढ़ाई भी बहुत सख्त और बहुत ही उम्दा
एक गिनती ऐसी भी अब याद कराया जाए
एक मरते हैं तो मर जाते हैं ना जाने कितने
ऐसी मौतों के बहाने को अब गिनाया जाए
मिल नहीं जाती हैं हर शख्स को खुशियां सारी
ऐसी बातों को समझने का सलीका भी बताएं
वह किताबों का जो लेसन हो सबक आमोज़
हंसते चेहरों को समझने का तरीका जाने
वह छलकती है जो आंखों से हजारों खुशियां
ऐसी खुशियों को बचाने का हुनर भी जाने
हो जो दौलत वो बहुत और शोहरत की चमक
ऐसी दौलत से ही खुशियों को बचाने के लिए
हो एक एगज़ाम भी ऐसा खुशियां परखने के लिए
क्यूं ना आदमी को भी अब इंसान बनाया जाए
कच्चे धागों की मजबूती पे यकीं है जितना
पक्के रिश्तों की भी गहराई का अंदाज़ा कराया जाए
किस तरह हार के भी जीते हैं न जाने कितने
ऐसे लोगों की कहानी को सुनाया जाए
वह जो दौलत को ही समझे हैं सुकूं का सामान
ऐसी दौलत से भी बचने का तरीका जाने
वह जो सुनते हैं जमाने से बहुत सी बातें
ऐसी बातों को समझने का हुनर भी सीखें
करें कोशिश कभी ऐसी जो सभी याद रखें
ऐसी कोशिश को भी करने की शिक्षा दें हम
है डिप्रेशन एक बला जिसमें गिरफ्तार ना जाने कितने
ऐसी-जैैैसी ही बलाओं से रिहाई का तरीका जाने
एक हीरी जो कभी मौत से डरता ना हो
एक हीरो जो कभी दुश्मन से हारा ना हो
एक हीरो जो कर देता है अनहोनी को होनी
एक हीरो जो रहता है हमेशा हीरो बन कर
क्यूं ना एक फिल्म अब ऐसी भी बनाया जाए
ऐसी हीरो की कहानी को हकीकत भी बनाया जाए।

-Little-Star









Friday, March 27, 2020

Waqt


यह वक्त भी क्या वक्त है.......
अदाकार भी हम हैं दर्शक भी हम ही हैं
परेशान भी हम हैं खुश भी तो हम ही हैं
मरीज़ भी हम हैं मसीहा भी हम ही हैं
साहिल भी हम हैं तूफानं भी हम ही हैं
यह वक्त भी क्या वक्त है.........
दोस्त भी हम हैं दुश्मन भी हम ही हैं
मझदार भी हम हैं किनारा भी हम ही हैं
पराए तो पराए हैं पराए भी हम ही हैं
डरते तो हैं लेकिन बेखौफ भी हम ही हैं
यह वक्त भी क्या वक्त है........
मरहम भी हैं लेकिन ज़ख्म भी हम ही हैं
हम साथ भी हैं लेकिन दूर भी हम ही हैं
नेकी भी है लेकिन गुनहगार हम ही हैं
सिलते भी हमीं हैं उधड़ेरते भी हम ही हैं
यह वक्त भी क्या वक्त है.......
ईजाद भी हम से हैं और साइंस भी हम ही हैं
जमीं पर हम हैं चांद पर भी हम ही हैं
चलते वह जो हम हैं चलाते भी हम ही हैं
 ऐहसान है उसका मगर मगरूर भी हम ही हैं
यह वक्त भी क्या वक्त है......
कुदरत तो वह है और बंदे ही हम हैं
यह बात भी कुदरत ने क्या खूब बता दी
कुदरत वह जो उसकी है सब से बड़ी है
समझे वह जो हम हैं अंजान भी हम ही हैं
यह वक्त भी क्या वक्त है।

Little_Star

Read More- Aaj-Kal

Saturday, January 25, 2020

Republic Day | Independence Day | Little_Star






इस गणतंत्र दिवस
हम कुछ नियम बनाए
ज़्यादा नहीं दो-चार सही
कुछ अच्छे काम
कुछ अच्छी बात
किसी की इज़्ज़त
अपनी इज़्ज़त
किसी को गम हो
आंख अपनी नम हो
किसी को नहीं बतलाना यह
खुद को करने की
आदत यह अपना लें हम
आदत यह अपना लें हम।


#happyrepublicday

#Little_Star

اس یوم جمہوریہ
ہم کچھ قانون بنائیں
زیادہ نہیں دوچار سہی
کچھ اچھے کام
کچھ اچھی بات
کسی کی عزت
اپنی عزت
کسی کوغم ہو
آنکھ اپنی نم ہو
کسی کو نہیں بتلانا یہ
خود کو کرنے کی
عادت یہ اپنا لیں ہم
عادت یہ اپنا لیں ہم۔
#Little_Star

Thursday, January 2, 2020

The Game of Ratings (a)

रेटिंग आज कल बहुत चलन में है ।
रेटिंग क्या है?
जब हमारा व्यवहार किसी से होता है हम किसी से मिलते हैं, या कोई हमारे घर आता है और हम उसके जाने के तुरंत बाद उस इंसान का व्यवहार उसकी बातचीत के बिना पर उसको रेटिंग देने में ज़रा भी देर नहीं लगाते कि वह बोलते कैसे थे और खाते कैसे थे।
अक्सर घरों में तो मेहमान जाते भी नहीं हैं और लोग किचन में या दूसरे कमरे में ही रेटिंग देना शुरू कर देते हैं कि वह चाय कैसे पी रहे हैं और उनको बात करने की तमीज़ भी नहीं है और इस तरह की ना जाने कितनी ही बातों से सामने वाले को रेटिंग दे देते हैं।
ऐसा नहीं है कि सामने वाले को सिर्फ खराब रेटिंग ही मिले। बहुत सारे लोगों को बहुत अच्छी भी रेटिंग मिल जाती है।
यह बात तो हो गयी उस रेटिंग की जो हम यों ही देते रहते हैं। लेकिन अब तो रेटिंग ज़रूरत बन गयी है।
आप कहीं ola से गये हैं तो payment के साथ आप को rating भी करनी होती है कि driver का व्यवहार कैसा है उसने समय से पहुंचाया या नहीं आदि।
 इस तरह की बातों के लिए driver को रेटिंग करना ज़रूरी है क्योंकि driver की यही rating देख कर तो हम ola से गाड़ी बुक करते हैं।
अब बात यह आती है कि हम rating करते वक्त कितनी ईमानदारी बरतते हैं। क्योंकि अक्सर जब हमको rating देने की बारी आती है तो हम कंजूसी कर जाते हैं और five star ⭐ देने के बजाए दो या तीन star से ही काम चला लेते हैं। और अगर गलती से भी driver कोई गलती कर दे तो एक star के साथ-साथ ना जाने क्या-क्या review में लिख दिया जाता है। लेकिन एक समझदार इंसान ऐसा नहीं करता है क्योंकि एक समझदार इंसान यह समझते हैं कि उनकी एक गलत rating से किसी का नुक़सान हो सकता है। अब यह भी नहीं कि आप गलत रेटिंग करें।
वह कहते हैं न कि पहली गलती तो खुदा भी मांफ कर देता है।⭐

-Little-Star


Wednesday, January 1, 2020

Happy New year 2020




नया साल मुबारक

नया साल की इतनी उत्सुकता क्यों??
नया साल क्या है???
नया साल की इतनी तैयारी क्यों???
ऐसे ही बहुत सारे सवाल मन में आते हैं। लेकिन अक्सर जवाब नहीं मिल पाते, और जब सही जवाब न मिले तो सवाल अपनी जगह पर खड़ा रहता है।
एक साल जाता है तो नया साल आता है, और हम सब इस उम्मीद में खुश होते हैं कि नया साल हम सब के लिए खुशियां और नया पैग़ाम लायेगा।
लेकिन होता क्या है एक तारीख को खुशियां मनाने के बाद हमारी जिंदगी वापस उसी डगर पर वापस आ जाती है जिस राह पर हम पुराने साल चल रहे थे।
क्यों न इस साल हम कुछ नया करें, अब हम नया साल नहीं नया दिन मनायें, हर दिन एक नयी उम्मीद, हर दिन एक नया जोश।
दिन भर के काम के बाद रात को  हम घर वापस आयें तो बहुत ज्यादा थके हुए होने के बावजूद मन में यह उत्साह रहे कि कल का दिन नये जोश और नये उमंग के साथ जियेंगे।
हर कल का नये साल की तरह इंतेज़ार करें।
हर आज को नये साल की तरह जियें।
हर दिन new day के रूप में मनाये।

#Little_Star